चंदौली में कोबरा के डसने से 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, पूरी घटना CCTV में कैद

  • 72d Ago 287 Views


चंदौली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। धानापुर थाना क्षेत्र में खेलते-खेलते एक 4 वर्षीय मासूम बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर पहुंच गया, जहां करकट के नीचे छिपे कोबरा ने उसे डस लिया। परिजनों को पहले मामूली चोट का अंदेशा हुआ, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर मासूम की मौत हो गई।

चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के कस्बा इलाके में कोबरा सांप के डसने से चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते-खेलते एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर पहुंच गया। दुकान में रखे करकट के नीचे एक कोबरा सांप छिपा हुआ था। जैसे ही मासूम वहां पहुंचा, कोबरा ने अचानक उसे डस लिया।

शुरुआत में परिजनों को लगा कि बच्चे को करकट से चोट लगी है, लेकिन कुछ ही देर में उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में भी शोक का माहौल है।

इस पूरी घटना का दृश्य दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। सूचना मिलने पर एक सपेरा मौके पर पहुंचा और कोबरा सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now