रेप के बाद सदमे में थी 11 साल की बच्ची, फांसी लगाकर दी जान

  • 149d Ago 294 Views


बरेली में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 11 साल की बच्ची ने यौन उत्पीड़न के बाद सदमे में आकर आत्महत्या कर ली, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने इस मामले में 26 साल के आरोपी जीशान को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है ASP अंशिका वर्मा ने बताया कि यह घटना 27 अप्रैल को सामने आई, जब 8वीं कक्षा की छात्रा को उसके घर पर फांसी पर लटका हुआ पाया गया

शुरुआत में परिवार ने इसे आत्महत्या का मामला बताया और पुलिस कार्रवाई से दूरी बनाए रखी. हालांकि रिपोर्ट में बच्ची के शरीर पर यौन उत्पीड़न के संकेत मिले, शरीर पर कई चोटों के निशान थे, जिनमें काटने और नाखून से खरोंच के निशान भी थे. 

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now