राया पुलिस की कार्रवाई, 2 किलो 220 ग्राम गांजा के साथ 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार

  • 1d Ago 198 Views


मथुरा के थाना राया क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 किलो 220 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर की रात करीब 8 बजकर 26 मिनट पर थाना राया पुलिस टीम ग्राम जुगसना बंबा पुल से नगला भरऊ नाले की पटरी की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने 26 वर्षीय लोकेश कुमार निवासी भरऊ, थाना राया को गिरफ्तार किया।

आरोपी के कब्जे से 2 किलो 220 ग्राम गांजा बरामद होने के बाद थाना राया में मु0अ0सं0 317/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी थाना बल्देव में मारपीट और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now