रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, दर्जनों रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 1d Ago 100 Views


अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को मथुरा के महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के बैनर तले रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं समेत दर्जनों रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया।

शिविर के बारे में जानकारी देते हुए समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी संस्था पिछले करीब 7 वर्षों से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित करती आ रही है। हर साल की तरह इस बार भी अंतरराष्ट्रीय रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में शिविर लगाकर लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया गया।

वहीं, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रितु माहेश्वरी ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है और लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि कई लोग निजी ब्लड बैंकों में रक्तदान करते हैं, जबकि सरकारी अस्पताल में जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने अन्य समाजसेवी संस्थाओं से भी अपील की कि वे मथुरा के जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित करें, ताकि गरीब और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके और उनकी जान बचाने में मदद मिल सके।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now