राकेश कुमार यादव साइकिल से पहुंचे न्यायालय, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

  • 135d Ago 246 Views


चित्रकूट परिवार न्यायालय के जिला न्यायाधीश राकेश कुमार यादव बुधवार सुबह साइकिल से न्यायालय पहुंचे। उनके साथ सिविल जज/एसीजेएम अंशुमान यादव और अन्य न्यायालय कर्मचारी भी साइकिल से पहुंचे।

न्यायालय परिसर में उन्होंने अधिवक्ताओं, वादकारियों और शहरवासियों को ईंधन बचत तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग करने से न केवल ईंधन की खपत कम होगी, बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी।

इस अवसर पर न्यायालय के अन्य कर्मचारी और स्टाफ भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल को प्रेरणादायक बताया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now