नोएडा: सेक्टर-63 की दो कंपनियों में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

  • 92 days ago
  • 358 views


नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-63 के डी ब्लॉक में स्थित दो कंपनियों में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर पहुंचने से पहले ही नोएडा प्राधिकरण की जल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य तेजी से शुरू किया गया। फिलहाल दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं और लगातार प्रयास जारी हैं।

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now