NEET केस पर राहुल गांधी का हमला: ‘22 लाख बच्चों के साथ धोखा’, PM से धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग

  • 47 days ago
  • 694 views


कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने NEET-UG परीक्षा विवाद को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने आरोप लगाया कि देश के 22 लाख छात्रों के साथ धोखा हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप हैं।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि NEET परीक्षा में हुई अनियमितताओं के लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए, अन्यथा प्रधानमंत्री स्वयं इसकी जिम्मेदारी लें।

इससे पहले भी राहुल गांधी ने परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों की कथित आत्महत्या का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे।
उन्होंने दावा किया कि मौजूदा व्यवस्था में परीक्षा घोटालों को संरक्षण मिलता है, जबकि मेहनत करने वाले छात्र मानसिक तनाव में आकर प्रभावित हो रहे हैं।

राहुल गांधी ने कई परीक्षा घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है, लेकिन अब तक जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों को सजा मिलने के बजाय उन्हें पदोन्नति मिलती रही है।

वहीं दूसरी ओर, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET-UG परीक्षा दोबारा 21 जून को आयोजित करने की घोषणा की है, जो पहले 3 मई को कराई गई थी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now