ब्रेकिंग न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, 21 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन...
- 3h ago
मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र स्थित बालाजी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां नर्सरी में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उल्टी हो गई। परिजनों का आरोप है कि बच्ची की हालत पर ध्यान देने के बजाय स्कूल प्रबंधन ने उसे करीब 2 घंटे तक हाथ खड़े करवाकर खड़ा रखा।
इसके बाद आरोप है कि जब बच्ची की मां प्रियंका को स्कूल बुलाया गया तो उन्हें पूरे फ्लोर पर पोछा लगाने के लिए मजबूर किया गया। बताया गया कि बच्ची ने उल्टी की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। इस घटना से मां और परिजन हैरान रह गए और उन्होंने पहले बच्ची को पानी पिलाया।
घटना 8 मई की बताई जा रही है, जो लगभग 6 दिन पुरानी है। मामले को लेकर धीरे-धीरे आक्रोश बढ़ा और बाद में इसकी जानकारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को मिली। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया।
सूचना पर थाना गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल प्रबंधन व परिजनों के बीच बातचीत कराई। काफी देर की चर्चा के बाद स्कूल प्रबंधन ने लिखित माफी मांगते हुए अपनी गलती स्वीकार की।
स्कूल प्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि उनसे गलती हुई है और भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होंगी। साथ ही स्कूल में व्यवस्थाओं को सुधारने की बात भी कही गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर