मथुरा में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की जागरूकता रैली

  • 1d Ago 108 Views


मथुरा में डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाया जाएगा, जबकि 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान भी संचालित होगा।

गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर से मथुरा विधायक श्रीकांत शर्मा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों से घर और आसपास साफ-सफाई रखने, जलभराव न होने देने और मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने की अपील की गई।

रैली में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, प्रशिक्षु एएनएम, शहरी आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और नगर निगम मथुरा-वृंदावन के कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रैली के समापन के बाद सभा आयोजित की गई, जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधा वल्लभ ने कर्मचारियों को संचारी रोगों से बचाव की शपथ दिलाई और अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि पानी की टंकियों, ड्रम और अन्य बर्तनों को ढककर रखें और सप्ताह में कम से कम एक बार उन्हें खाली करके साफ करें। घर और आसपास टूटे बर्तनों, टायर, फूलदान आदि में पानी जमा न होने दें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें।

वहीं, बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराने और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा की पूरी खुराक लेने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने तेज बुखार में एस्पिरिन या ब्रुफेन जैसी दवाओं का इस्तेमाल बिना चिकित्सकीय सलाह के न करने की भी सलाह दी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now