मथुरा LIVE: लाइव देखें - सीएम योगी का भव्य स्वागत - ₹1051 करोड़ की 229 परियोजनाओं की सौगात

  • 29d Ago 252 Views


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंच गए हैं। पवन हंस हेलीपैड पर उनका भव्य स्वागत हुआ, जिसके बाद वे सीधे गीता शोध संस्थान पहुंचे। आज सीएम ब्रज को ₹1051 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर दोपहर में वृंदावन स्थित पवन हंस हेलीपैड पर उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला गीता शोध संस्थान के लिए रवाना हुआ।

अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री 540 करोड़ रुपये की 62 परियोजनाओं का लोकार्पण और 437 करोड़ रुपये की 167 नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही नवनिर्मित श्री स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का भी उद्घाटन करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम को ब्रज तीर्थ विकास परिषद की समीक्षा बैठक करेंगे और जन्माष्टमी की तैयारियों का जायजा लेंगे। कल श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचकर गोपूजन और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करेंगे।


https://www.facebook.com/reel/1868176991207240

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now