मथुरा के लक्ष्मी नगर में सहेली ने महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, 50 प्रतिशत झुलसी पीड़िता

  • 141d Ago 549 Views


मथुरा के लक्ष्मी नगर इलाके से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने अपनी ही सहेली को जिंदा जलाने की कोशिश कर डाली। घटना में गंभीर रूप से झुलसी महिला की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पीड़िता आशा अपनी सहेली नीलम के घर पैसे के लेनदेन को लेकर बातचीत करने पहुंची थी। आरोप है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद नीलम ने आशा के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी महिला ने उस पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया और माचिस से आग लगा दी।

आग लगते ही आशा चीखने लगी, जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना जमुनापार पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता करीब 50 प्रतिशत तक झुलस चुकी है, जिसके चलते उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया।

मामले में आईपीएस Aashna Chaudhary ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रुपयों के लेनदेन को विवाद की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी महिला के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now