मांट पुलिस ने 20 पव्वा देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 1d Ago 214 Views


मथुरा के थाना मांट पुलिस ने अवैध देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 पव्वा देशी शराब नगीना जबरदस्त मार्का बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 की रात पुलिस टीम ने बारहमासी चौराहे से दरबे की ओर करीब 100 मीटर की दूरी से मुकेश पुत्र गिर्राज, निवासी गांव दरबे, थाना मांट, उम्र करीब 52 वर्ष को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ थाना मांट में मु0अ0सं0 233/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार, उपनिरीक्षक हरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार और कांस्टेबल अरविन्द कुमार शामिल रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now