लिव-इन में रह रही विवाहिता को धमकियां, सुरक्षा की मांग लेकर एसएसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता
- 1 day ago
राजधानी लखनऊ में नीट पेपर लीक मामले को लेकर छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। आईसा समेत कई छात्र संगठनों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग उठाई।
छात्रों ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं से परीक्षार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और इससे उनकी मेहनत पर पानी फिर रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग भी की।
लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने सरकार से अपील की कि परीक्षार्थियों के हित में जल्द से जल्द ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
ABHI NEWS - MATHURAKA BEHTREEN CHANNEL