ब्रेकिंग न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, 21 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन...
- 2h ago
मथुरा में पुलिस विभाग की छवि को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां डायल-112 में तैनात एक हेड कांस्टेबल को गांजा तस्कर के साथ गिरफ्तार किया गया है। महावन थाना पुलिस ने मंगलवार रात कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया, जिनके कब्जे से करीब 20 किलो गांजा और लगभग दो लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया गांजा माफिया पुष्पेंद्र लंबे समय से अवैध नशे के कारोबार में सक्रिय था। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद महावन-बलदेव मार्ग स्थित पूठा चौराहे के पास घेराबंदी कर यह कार्रवाई की गई। इस दौरान माफिया के साथ मौजूद नकाबपोश व्यक्ति की पहचान यूपी डायल-112 में तैनात हेड कांस्टेबल अनिल कुमार के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के पास से गांजा, नकदी और एक बाइक भी बरामद की। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तुरंत हेड कांस्टेबल को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी है।
एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। यह मामला पुलिस विभाग के भीतर भ्रष्टाचार और नशे के कारोबार में संलिप्तता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर