कासगंज में समाजवादी PDA के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह, पूर्व सांसद ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

  • 103d Ago 452 Views


कासगंज। समाजवादी पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के वरिष्ठ लोगों के सम्मान में रविवार को एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व सांसद देवेन्द्र सिंह यादव के आवास उर्मिला पैलेस, बिलराम गेट, कासगंज में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद देवेन्द्र सिंह यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान सरकार संविधान की मूल भावना को कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरक्षण व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है और सरकारी नौकरियों में पीडीए वर्ग के लोगों के अधिकारों का हनन हुआ है। उन्होंने कहा कि अब समाज का हर वर्ग इन मुद्दों को समझ चुका है और जो भी आरक्षण घोटाले की आवाज उठाता है, उसकी आवाज दबाने का प्रयास किया जाता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी शुरू करने का आह्वान करते हुए कहा कि संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए पीडीए की सरकार बनाना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने समाजवादी विचारधारा से जुड़े वरिष्ठ लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में सत्यभान सिंह सत्तन शाक्य, अब्दुल हफीज गांधी, देवप्रकाश लोधी, टिंकू भैया, भगवान सहाय बौहरे, मथुरा प्रसाद लोधी, बहोरन सिंह जाटव, रमेश चंद्र मिश्रा, महाराज सिंह बघेल, राजकुमार यादव, जितेंद्र यादव, देवेन्द्र सिंह लोधी, सचिन यादव, ब्रजेश पहलवान, मुन्ना लाल बघेल, साधू सिंह पाठक, नेकराम शाक्य, डॉ. साहब सिंह, रमेशचंद्र सुमन, विशाल, एनुल हसन, मेघ सिंह, गुड्डू प्रधान समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now