मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 14h ago
कानपुर देहात में बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज युवाओं में आक्रोश देखने को मिला। मामले में एक दर्जन से अधिक युवाओं ने जैनपुर बिजली घर का घेराव कर जमकर हंगामा किया।
पूरा मामला तहसील सिकंदरा क्षेत्र के जैनपुर फीडर का बताया जा रहा है, जहां लगातार हो रही बिजली कटौती से स्थानीय लोग परेशान हैं। इसी नाराजगी के चलते युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बिजली घर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए “बिजली कटौती बंद करो” जैसे नारे लगाए। इस दौरान बिजली घर परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और विभाग इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। फिलहाल मामले में प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
कानपुर देहात में बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। लगातार हो रही बिजली कटौती से नाराज युवाओं में आक्रोश देखने को मिला। मामले में एक दर्जन से अधिक युवाओं ने जैनपुर बिजली घर का घेराव कर जमकर हंगामा किया। पूरा मामला तहसील सिकंदरा क्षेत्र के जैनपुर फीडर का बताया जा रहा है, जहां लगातार हो रही बिजली कटौती से स्थानीय लोग परेशान हैं। इसी नाराजगी के चलते युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बिजली घर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए “बिजली कटौती बंद करो” जैसे नारे लगाए। इस दौरान बिजली घर परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और विभाग इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। फिलहाल मामले में प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!