जानलेवा हमले के फरार आरोपियों ने घर में घुसकर लहराए हथियार पीड़ित पहुंचे एसएसपी दफ्तर

  • 139d Ago 765 Views


वृंदावन के गौतम पाड़ा इलाके में कई महीने पहले हुए जानलेवा हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब फरार आरोपी पीड़ित परिवार पर हथियारों के बल पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं। दबंगों की लगातार मिल रही धमकियों से खौफजदा पीड़ित परिवार न्याय और सुरक्षा की गुहार लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा।l

एसएसपी को सौंपे प्रार्थना पत्र में पीड़ित राकेश गौतम ने बताया कि अभियुक्तों ने एक ही रात में तीन बार घर पर धावा बोला। आरोपी शराब के नशे में धुत्त होकर हाथों में असलहे लहराते हुए पहुंचे और महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने सरेआम धमकी दी कि कचहरी आने पर अंजाम भुगतना पड़ेगा इस बार कोई नहीं बचेगा।पीड़ित ने बताया कि डायल 112 को सूचना देने के बावजूद स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही हो।

 पीड़ित के भाई ने बताया कि कई महीने पहले उनके भाई पर जानलेवा हमला करते हुए उनके पैर काटने का प्रयास किया गया था इस मामले में कई लोग पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिए हैं जबकि एक आरोपी उनके परिवार को लगातार धमका रहा है

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now