ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, सड़क पार कर रहे लोगों को कार ने मारी टक्कर

  • 139d Ago 344 Views


ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां सड़क पार कर रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
हादसे में चार राहगीर घायल हो गए, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद शुरू की। इसी बीच जानकारी सामने आई है कि यूट्यूबर मृदुल तिवारी ने मानवता दिखाते हुए घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मौके की स्थिति और लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह हादसा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुआ है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now