घर में घुसकर दबंगों ने किया हमला, मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर घायल

  • 142d Ago 286 Views


मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत चौकी सतोहा के गांव खामिनी में मंगलवार देर शाम दबंगों द्वारा घर में घुसकर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी को भी चोटें आई हैं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट और हंगामे का दृश्य दिखाई दे रहा है।

घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल मथुरा में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़ित पक्ष के अनुसार बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने बाद में बड़ा रूप ले लिया। पीड़ित की पत्नी ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले नामजद लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में 50 वर्षीय मुनीर पुत्र अल्लाह बख्श गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं।

पीड़ित परिवार ने थाना हाईवे में शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now