धौलपुर में ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान, फिटनेस के लिए सड़कों पर उतरे पुलिसकर्मी और युवा

  • 131d Ago 457 Views


धौलपुर में पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में ‘फिट इंडिया मिशन’ के तहत रविवार को “संडे ऑन साइकिल” अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विकास सांगवान ने किया।

जिला पुलिस और 6वीं बटालियन आरएसी की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइन में हुआ। सुबह की शुरुआत सामूहिक योग और प्राणायाम से की गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों, उनके परिवारों और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

इसके बाद जुम्बा डांस और स्किपिंग जैसी गतिविधियों के जरिए युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक किया गया। सुबह 8 बजे एसपी विकास सांगवान ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया।

रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर जगदीश टाकीज और गुलाब बाग होते हुए 6वीं बटालियन आरएसी तक पहुंची। कार्यक्रम में वैभव शर्मा समेत कई पुलिस अधिकारी, एनसीसी कैडेट, स्काउट, सुरक्षा सखियां और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now