CM योगी का शिवपाल यादव पर बड़ा हमला, बोले- ‘सपा फिर दंगा करवाना चाहती है’

  • 49d Ago 247 Views


लखनऊ। विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने आरोप लगाया कि सपा ऐसे व्यक्ति के नाम पर विश्वविद्यालय बनाने वाले व्यक्ति को अपना पैरोकार बना रही है, जिसे वह देश के विभाजन के लिए जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने कहा कि सपा फिर दंगा करवाना चाहती है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मोहम्मदाबाद के नवाब की पूरी संपत्ति को बचाने के लिए कांग्रेसियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया था। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन की त्रासदी को भूलना नहीं चाहिए और इतिहास से सबक लेना जरूरी है।

सीएम योगी ने विभाजन को इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक बताते हुए कहा कि उस समय बड़ी संख्या में लोगों को अपनी मातृभूमि से विस्थापित होना पड़ा और हिंसा का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अतीत की गलतियों से सीख लेकर एकता को मजबूत करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में एकता को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि इतिहास में कई बार समाज के बंटे होने का नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने लोगों से इतिहास से सीख लेने और राष्ट्र की एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now