रिफाइनरी नगर में धूमधाम से मनाया लोक आस्था का छठ महापर्व, उगते सूर्य को अर्घ्य...
- 13h ago
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ ने रामघाट से लेकर मंदिर-मठ तक जलमग्न कर दिए हैं। तेज बहाव में पुल की एप्रोच रोड बह गई है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-35 पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें तैनात हैं।
चित्रकूट में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद मंदाकिनी नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर 23 साल में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, जिससे रामघाट, भरतघाट और आसपास के कई मंदिर, मठ व दुकानें बाढ़ के पानी में डूब गई हैं।
सबसे बड़ा असर कर्वी शहर को जोड़ने वाले मंदाकिनी पुल पर पड़ा है। तेज बहाव में पुल की एप्रोच रोड का हिस्सा नदी में समा गया, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन एनएच-35 पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। ड्रोन के जरिए जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है और निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ ने रामघाट से लेकर मंदिर-मठ तक जलमग्न कर दिए हैं। तेज बहाव में पुल की एप्रोच रोड बह गई है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-35 पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें तैनात हैं। चित्रकूट में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद मंदाकिनी नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर 23 साल में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, जिससे रामघाट, भरतघाट और आसपास के कई मंदिर, मठ व दुकानें बाढ़ के पानी में डूब गई हैं। सबसे बड़ा असर कर्वी शहर को जोड़ने वाले मंदाकिनी पुल पर पड़ा है। तेज बहाव में पुल की एप्रोच रोड का हिस्सा नदी में समा गया, जिसके बाद प्रशासन ने एहतियातन एनएच-35 पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। ड्रोन के जरिए जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है और निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!