ब्रज में हुआ आध्यात्मिक साहित्य का संगम, “श्री राधे चरित्र संग्रह” पुस्तक का विमोचन

  • 138d Ago 284 Views


“राधे तू बड़ी भागनी, कौन तपस्या कीन… तीन लोक तारण तरन, सब तेरे आधीन…”
राधा रानी की भक्ति और उनके दिव्य चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ब्रज की पावन धरती पर “श्री राधे चरित्र संग्रह” नामक पुस्तक का भव्य विमोचन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।

वृन्दावन में नया बस स्टैंड के समीप एक स्थानीय होटल में रविवार को “श्री राधे चरित्र संग्रह” पुस्तक का विमोचन समारोह आयोजित किया गया। इस पुस्तक को लखनऊ सचिवालय में कार्यरत एडवोकेट बी.डी. चौरसिया द्वारा लिखा गया है।

कार्यक्रम में एडवोकेट बी.डी. चौरसिया, निशा चौरसिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पुस्तक के माध्यम से राधा रानी के चरित्र, भक्ति और आध्यात्मिक संदेश को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

इस अवसर पर एडवोकेट बी.डी. चौरसिया ने बताया कि सेवा काल के बाद उनके मन में भक्ति भावना जागृत हुई और उन्होंने राधा रानी के चरित्र पर चिंतन करते हुए इस पुस्तक की रचना की। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी मोबाइल और आधुनिकता में व्यस्त होती जा रही है, ऐसे में धार्मिक और आध्यात्मिक पुस्तकों के माध्यम से उन्हें संस्कृति और आस्था से जोड़ना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वह “हनुमान चरित्र संग्रह” पुस्तक भी लिख चुके हैं और अब जल्द ही “शिव चरित्र संग्रह” पुस्तक पर कार्य शुरू करेंगे। ब्रज में आकर “श्री राधे चरित्र संग्रह” पुस्तक का विमोचन करना उनके लिए अत्यंत आनंद और आध्यात्मिक अनुभूति का विषय रहा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now