फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, गुड़गांव के कारोबारी ने SSP से लगाई न्याय की...
- 10h ago
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में भरतपुर रोड स्थित तारसी चौराहा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
रविवार को थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत भरतपुर रोड स्थित तारसी चौराहा के समीप भोले पेट्रोल पंप के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक पुलिसकर्मी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना को देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
एंबुलेंस चालक के अनुसार हादसे में घायल पुलिसकर्मी की पहचान भरत सिंह के रूप में हुई है, जो न्यायालय में ड्यूटी पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। वहीं दूसरा घायल शिवा निवासी भरतपुर अपनी ससुराल मथुरा आ रहा था। इसी दौरान भोले पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
फिलहाल घायल शिवा की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में भरतपुर रोड स्थित तारसी चौराहा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।रविवार को थाना हाईवे क्षेत्र अंतर्गत भरतपुर रोड स्थित तारसी चौराहा के समीप भोले पेट्रोल पंप के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक पुलिसकर्मी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। एंबुलेंस चालक के अनुसार हादसे में घायल पुलिसकर्मी की पहचान भरत सिंह के रूप में हुई है, जो न्यायालय में ड्यूटी पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। वहीं दूसरा घायल शिवा निवासी भरतपुर अपनी ससुराल मथुरा आ रहा था। इसी दौरान भोले पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। फिलहाल घायल शिवा की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!