भांडीरवन में गेट बंद करने को लेकर विवाद, शिकायतकर्ता ने प्रशासन पर जबरन दीवार खड़ी करने का लगाया आरोप

  • 1d Ago 177 Views


मथुरा के थाना मांट क्षेत्र स्थित पौराणिक स्थल भांडीरवन में पुराने गेट को दीवार लगाकर बंद किए जाने का मामला सामने आया है। भांडीरवन निवासी योगेश दीक्षित ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है कि उनके पुराने मकान से जुड़े गेट को उनकी गैरमौजूदगी में दीवार लगाकर बंद कर दिया गया, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने पुलिस-प्रशासन को लिखित शिकायत देने के साथ डायल-112 पर भी सूचना दी थी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर गेट खुलवाने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, तहसीलदार मांट रजनीश कुमार के अनुसार संबंधित गेट सरकारी जमीन पर बनाया गया था, जिसके चलते उसे बंद कराया गया। उपजिलाधिकारी मांट के मुताबिक, पूर्व में गेट बंद करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद जिला प्रशासन के आदेश पर वहां दीवार लगाई गई।

शिकायतकर्ता ने कुछ सेवायतों पर प्रशासनिक कार्रवाई को प्रभावित करने का आरोप भी लगाया है, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने हैं और निष्पक्ष जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now