ब्रेकिंग न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: 4 की मौत, 21 घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन...
- 2h ago
सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में बलदेव पब्लिक स्कूल का इस वर्ष भी शत-प्रतिशत परिणाम रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
इस वर्ष विद्यालय की छात्रा सुहानी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि किरन ने 95.8 प्रतिशत, तान्या गोयल ने 95.2 प्रतिशत, दिव्या पांडेय ने 95.2 प्रतिशत, कृतिका ने 94.6 प्रतिशत, प्रिया ने 93.8 प्रतिशत, शीतल ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा प्रत्यक्ष चौधरी, महिमा, गार्गी, अभिषेक अग्रवाल, संध्या, दिव्या शर्मा और दिशा परिहार सहित कई छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता दर्ज की।
विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक सिकरवार ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अनीता सिकरवार ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय में परिणाम घोषित होने के बाद खुशी का माहौल रहा और शिक्षकों व छात्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर