अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कृष्ण कुटीर में आवासित माताओं को वितरित किए जाएंगे वस्त्र

  • 1d Ago 54 Views


मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे वृंदावन स्थित कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन, नगला रामताल में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा कृष्ण कुटीर में आवासित माताओं से संवाद किया जाएगा। इस दौरान उन्हें वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्देश्य आश्रय सदन में रह रही माताओं के साथ संवाद कर उनका हालचाल जानना और उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी, मथुरा की ओर से अनुरोध किया गया है।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now