फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप, गुड़गांव के कारोबारी ने SSP से लगाई न्याय की...
- 12h ago
अयोध्या के नाका चुंगी स्थित आबकारी विभाग के गोदाम परिसर में सोमवार दोपहर अचानक झाड़ियों में भीषण आग लग गई। आग कुछ ही मिनटों में तेज़ी से फैल गई और आसपास के क्षेत्र में घना धुआं छा गया, जिससे हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही गोदाम कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और जिला आबकारी विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
अधिकारियों के अनुसार आग झाड़ियों तक ही सीमित रही और गोदाम के अंदर रखे शराब के स्टॉक तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जिला आबकारी अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
अयोध्या के नाका चुंगी स्थित आबकारी विभाग के गोदाम परिसर में सोमवार दोपहर अचानक झाड़ियों में भीषण आग लग गई। आग कुछ ही मिनटों में तेज़ी से फैल गई और आसपास के क्षेत्र में घना धुआं छा गया, जिससे हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही गोदाम कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और जिला आबकारी विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।अधिकारियों के अनुसार आग झाड़ियों तक ही सीमित रही और गोदाम के अंदर रखे शराब के स्टॉक तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जिला आबकारी अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!