50 लाख दहेज भी पड़ा कम, लग्जरी कार की मांग पर विवाहिता का गला दबाकर चौराहे पर छोड़ा

  • 2 days ago
  • 184 views


मथुरा। दहेज लोभियों की क्रूरता का एक सनसनीखेज मामला मथुरा के औरंगाबाद क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक विवाहिता को अतिरिक्त दहेज और लग्जरी कार की मांग पूरी न होने पर बेरहमी से प्रताड़ित किया गया।

आरोप है कि ससुराल पक्ष ने पहले विवाहिता के साथ मारपीट की और फिर दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, जिससे उसकी जान बच सकी। इसके बाद आरोपी पति उसे डीग गेट चौराहे पर छोड़कर फरार हो गया।

रानी मंडी निवासी रूबी की शादी 15 फरवरी 2023 को बड़े अरमानों के साथ हुई थी। पिता ने अपनी सामर्थ्य से बढ़कर करीब 50 लाख रुपये दान-दहेज में खर्च किए थे, जिसमें सोना, चांदी, नकदी और मोटरसाइकिल तक शामिल थी।

बावजूद इसके आरोप है कि पति भारत और सास रम्मो लगातार 5 लाख रुपये नकद और एक लग्जरी कार की मांग को लेकर रूबी को मानसिक और शारीरिक यातनाएं देते रहे।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now