12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के संकल्प के साथ 12 हजार किमी पैदल यात्रा पर निकले योगेश

  • संवाददाता: किशन कुमार वर्मा
  • 1d Ago 124 Views


मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र के नगला जयसिंह, लोहई गांव निवासी योगेश ने भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का संकल्प लिया है। इसी संकल्प के साथ योगेश करीब 12 हजार किलोमीटर की पैदल धार्मिक यात्रा पर निकल पड़े हैं।

योगेश 20 सितंबर को अपने गांव से यात्रा के लिए रवाना हुए। उनकी यात्रा का पहला पड़ाव केदारनाथ धाम है। योगेश का कहना है कि वह देशभर में स्थित भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं।

अपनी यात्रा के दौरान योगेश सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ धाम देवघर, द्वारका, रामेश्वरम और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे।

करीब 12 हजार किलोमीटर की इस पैदल यात्रा को लेकर गांव में भी चर्चा है। परिजनों और ग्रामीणों ने योगेश की सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की है। योगेश यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों से अपनी यात्रा की जानकारी भी साझा कर रहे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now