थाना जमुनापार पुलिस ने महिलाओं को आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 15h Ago 151 Views


उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में थाना जमुनापार की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाया

अभियान के दौरान महिलाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच, महिला अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई। टीम ने सार्वजनिक स्थानों, बसों और रास्तों में छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में डरने के बजाय तत्काल 1090 वीमेन पावर लाइन या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया

पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) का सुरक्षित उपयोग करने तथा साइबर अपराधों से सतर्क रहने के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को यातायात नियमों का पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने का संदेश दिया

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now