वृंदावन में चोर गिरफ्तार: अवैध चाकू, चोरी का मोबाइल, पर्स और नकदी बरामद...
- 8h ago
थाना शेरगढ़ पुलिस ने भैंसा चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और भैंसा बेचकर मिली रकम में से बचे ₹5,500 भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को लोहरारी माता मंदिर क्षेत्र से एक भैंसा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में थाना शेरगढ़ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान राहुल पुत्र विशम्बर (28 वर्ष) निवासी समोली, थाना सुरीर के रूप में हुई।
शनिवार शाम करीब 7:30 बजे पुलिस टीम ने लोहरारी माता मंदिर से ग्राम गांगरौली जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास घेराबंदी कर राहुल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और ₹5,500 नकद बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि यह रकम चोरी किए गए भैंसे को बेचने से प्राप्त धनराशि का शेष हिस्सा है।
आरोपी के विरुद्ध भैंसा चोरी के मुकदमे में धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के अलावा अवैध हथियार रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना शेरगढ़ पुलिस ने भैंसा चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और भैंसा बेचकर मिली रकम में से बचे ₹5,500 भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को लोहरारी माता मंदिर क्षेत्र से एक भैंसा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में थाना शेरगढ़ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान राहुल पुत्र विशम्बर (28 वर्ष) निवासी समोली, थाना सुरीर के रूप में हुई। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे पुलिस टीम ने लोहरारी माता मंदिर से ग्राम गांगरौली जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास घेराबंदी कर राहुल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और ₹5,500 नकद बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि यह रकम चोरी किए गए भैंसे को बेचने से प्राप्त धनराशि का शेष हिस्सा है। आरोपी के विरुद्ध भैंसा चोरी के मुकदमे में धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के अलावा अवैध हथियार रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!