वृंदावन में चोर गिरफ्तार: अवैध चाकू, चोरी का मोबाइल, पर्स और नकदी बरामद...
- 8h ago
मथुरा जनपद के थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने 26 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर तड़के करीब 00:50 बजे धौली प्याऊ फाटक की तरफ रेलवे कॉलौनी के रास्ते पर घेराबंदी कर यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम गोपाल (उम्र करीब 26 वर्ष) पुत्र धर्मपाल है। अभियुक्त वर्तमान में सुभाषनगर वनखंडी, थाना कोतवाली, जनपद मथुरा का निवासी है, जबकि उसका स्थाई पता तमोली धर्मशाला के पास, जयसिंहपुरा, थाना गोविंदनगर, जनपद मथुरा है। तलाशी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 12 बोर का 01 अवैध तमंचा और 12 बोर का 01 जिंदा कारतूस बरामद किया।
बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली पर मुकदमा अपराध संख्या 665/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मांगेराम, उप निरीक्षक अरुण कुमार, कांस्टेबल 815 अजीत कुमार एवं रिक्रूट कांस्टेबल 15 प्रेमदत्त शामिल रहे।
मथुरा जनपद के थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस टीम ने 26 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर तड़के करीब 00:50 बजे धौली प्याऊ फाटक की तरफ रेलवे कॉलौनी के रास्ते पर घेराबंदी कर यह कार्रवाई की।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम गोपाल (उम्र करीब 26 वर्ष) पुत्र धर्मपाल है। अभियुक्त वर्तमान में सुभाषनगर वनखंडी, थाना कोतवाली, जनपद मथुरा का निवासी है, जबकि उसका स्थाई पता तमोली धर्मशाला के पास, जयसिंहपुरा, थाना गोविंदनगर, जनपद मथुरा है। तलाशी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 12 बोर का 01 अवैध तमंचा और 12 बोर का 01 जिंदा कारतूस बरामद किया।बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली पर मुकदमा अपराध संख्या 665/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मांगेराम, उप निरीक्षक अरुण कुमार, कांस्टेबल 815 अजीत कुमार एवं रिक्रूट कांस्टेबल 15 प्रेमदत्त शामिल रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!