राजीव एकेडमी में फ्रेशर्स पार्टी 'आरम्भ' की धूम: वैष्णवी शर्मा बनीं मिस फ्रेशर और नमन चौधरी मिस्टर फ्रेशर

  • 9h Ago 66 Views


मथुरा के राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आरएटीएम) में बीसीए के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर्स पार्टी ‘आरम्भ’ का भव्य आयोजन किया गया। बीसीए बैच 2025-26 के वरिष्ठ छात्रों ने बैच 2026-29 के नवागत विद्यार्थियों का शानदार स्वागत किया। रंगारंग सांस्कृतिक समारोह में गीत, संगीत, नृत्य, नाटक और हास्य प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने समां बांध दिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर और मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही, जिसमें मंचीय प्रस्तुतियों और विभिन्न गतिविधियों के आधार पर वैष्णवी शर्मा को मिस फ्रेशर तथा नमन चौधरी को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच सौहार्द्र, आत्मीयता और सहयोग को बढ़ावा देना था।

आर.के. एजुकेशन हब के चेयरमैन डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ जुटने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए समर्पित रहना चाहिए। वहीं, आरएटीएम के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने व्यावसायिक जीवन में अनुशासन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आत्म-अनुशासन और सकारात्मक सोच से ही बड़े लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है। यह आयोजन नवागत विद्यार्थियों के कॉलेज जीवन की एक यादगार और उत्साहपूर्ण शुरुआत साबित हुआ।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now