राया में पथराव और फायरिंग की सनसनी: 7 आरोपी गिरफ्तार, शिब्बो पहलवान से तमंचा बरामद...
- 6h ago
बुधनी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, लाखों रुपये की ठगी और धमकी देने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। बिलकिसगंज थाना पुलिस ने फरार आरोपी अर्जुन शर्मा की गिरफ्तारी के लिए ₹2,000 का नकद इनाम घोषित किया है। वहीं पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि उस पर मुकदमा वापस लेने और राजीनामा करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना द्वारा जारी उद्घोषणा के अनुसार आरोपी की तलाश लगातार की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी सटीक सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद से उसे और उसके परिवार को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है। उसका कहना है कि राजीनामा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है। इसी वजह से उसने एसपी से स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
मामले में पीड़िता ने पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार आरोपी को बचाने के लिए विक्रम मस्ताल और उसके परिजनों द्वारा फोन तथा अन्य माध्यमों से लगातार दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि उसे समाज में बदनाम करने और केस वापस लेने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
बुधनी क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, लाखों रुपये की ठगी और धमकी देने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। बिलकिसगंज थाना पुलिस ने फरार आरोपी अर्जुन शर्मा की गिरफ्तारी के लिए ₹2,000 का नकद इनाम घोषित किया है। वहीं पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि उस पर मुकदमा वापस लेने और राजीनामा करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना द्वारा जारी उद्घोषणा के अनुसार आरोपी की तलाश लगातार की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी सटीक सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद से उसे और उसके परिवार को लगातार डराया-धमकाया जा रहा है। उसका कहना है कि राजीनामा नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है। इसी वजह से उसने एसपी से स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। मामले में पीड़िता ने पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार आरोपी को बचाने के लिए विक्रम मस्ताल और उसके परिजनों द्वारा फोन तथा अन्य माध्यमों से लगातार दबाव बनाया जा रहा है। पीड़िता का आरोप है कि उसे समाज में बदनाम करने और केस वापस लेने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!