मानदेय में 15 हजार की बढ़ोतरी और सुविधाओं की मांग, समूह व बैंक सखियों ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन

  • संवाददाता: आरती शर्मा
  • 11h Ago 72 Views


ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं और परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने, बैंकिंग सेवाएं पहुंचाने तथा आजीविका संबंधी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली समूह सखियों एवं बैंक सखियों ने अपनी लंबित समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है। अपनी मानदेय बढ़ोतरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर समूह सखी व बैंक सखी ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) को एक ज्ञापन सौंपा।

सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने लंबे समय से लंबित पड़े मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने तथा मानदेय में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी किए जाने की प्रमुख मांग की है। समूह सखी और बैंक सखियों ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण कार्य करने के बावजूद लंबे समय से उनकी मानदेय से जुड़ी समस्याओं का उचित समाधान नहीं हो पाया है।

उन्होंने ज्ञापन के जरिए मानदेय का नियमित भुगतान करने, लंबित राशि का शीघ्र निपटारा करने और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को उचित सम्मान व मान्यता देने की मांग रखी है। इसके अलावा, ऑनलाइन कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए उन्होंने इंटरनेट सुविधा तथा स्मार्टफोन या टैबलेट उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now