गोवर्धन में महिला पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार,

  • 8h Ago 117 Views


मथुरा। गोवर्धन थाना पुलिस ने महिला के साथ बदसलूकी, मारपीट और उसकी नाक काटने की सनसनीखेज वारदात में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार 15 सितंबर 2026 को एक महिला ने थाना गोवर्धन में शिकायत दर्ज कराई थी कि नगला सेऊ कट के सामने खंभा नंबर 23 और 24 के बीच एक सिरफिरा व्यक्ति उससे भीख मांग रहा था। महिला द्वारा मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया, उसके साथ मारपीट की और मुंह से काटकर उसकी नाक घायल कर दी। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान कन्हैया (26 वर्ष) पुत्र नैमी, निवासी आन्यौर, थाना गोवर्धन के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने शनिवार सुबह करीब 7:55 बजे बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित कच्ची तलहटी, गया प्रसाद की समाधि के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 479/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 115(2) और 131 के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा के लिए भेज दिया गया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now