वृंदावन में चोर गिरफ्तार: अवैध चाकू, चोरी का मोबाइल, पर्स और नकदी बरामद...
- 8h ago
मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके खिलाफ मथुरा में गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था।
पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे कोतवाली पुलिस टीम ने लुधियाना के थाना डिवीजन-05 क्षेत्र स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर तिराहा के पास दबिश देकर लविश (20 वर्ष) पुत्र दयाशंकर निवासी श्यामनगर रेलवे कॉलोनी, लुधियाना को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 348/2026 के तहत गैंगस्टर अधिनियम की धारा 2/3 में कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार, लविश के विरुद्ध साइबर धोखाधड़ी एवं संगठित अपराध से जुड़े एक अन्य मुकदमे सहित गैंगस्टर एक्ट का मामला भी दर्ज है। गिरफ्तारी अभियान थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक पूरा किया।
मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके खिलाफ मथुरा में गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे कोतवाली पुलिस टीम ने लुधियाना के थाना डिवीजन-05 क्षेत्र स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर तिराहा के पास दबिश देकर लविश (20 वर्ष) पुत्र दयाशंकर निवासी श्यामनगर रेलवे कॉलोनी, लुधियाना को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 348/2026 के तहत गैंगस्टर अधिनियम की धारा 2/3 में कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, लविश के विरुद्ध साइबर धोखाधड़ी एवं संगठित अपराध से जुड़े एक अन्य मुकदमे सहित गैंगस्टर एक्ट का मामला भी दर्ज है। गिरफ्तारी अभियान थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक पूरा किया।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!