महिला बैंककर्मी को मानसिक प्रताड़ना देने वाला आरोपी अलीगढ़ से हुआ गिरफ्तार

  • संवाददाता: आकाश शर्मा
  • 9h Ago 163 Views


थाना कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने महिला बैंककर्मी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को संयुक्त टीम ने ग्राम धर्रामाफी, थाना क्वारसी (जनपद अलीगढ़) में दबिश देकर आरोपी सैयद राजन अहमद रिजवी (38 वर्ष) को उसकी रिश्तेदारी से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से सौख रोड, थाना कोतवाली, मथुरा का निवासी है तथा वर्तमान में सदर बाजार क्षेत्र में रह रहा था।

थाना कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 636/2026 में आरोपी पर महिला बैंककर्मी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आईटी माध्यम से उत्पीड़न करने के आरोप हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 78, 351(2) बीएनएस एवं धारा 67 आईटी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।

 सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता है और पीड़ितों की सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

 
🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now