स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 9h ago
अयोध्या में सरयू नदी में डूबे तीन किशोरों में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि तीसरे किशोर की तलाश अब भी जारी है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
मामला रौनाही थाना क्षेत्र का है, जहां सरयू नदी में नहाने के दौरान तीन किशोर गहरे पानी में डूब गए थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ को सत्यम पांडे और अमित पांडे के शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर बरामद हुए। दोनों शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं तीसरे किशोर मानस पांडे की तलाश अभी भी जारी है। एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर