मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 14h ago
हाथरस शहर के कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित चक्की बाजार में शातिर बदमाशों ने एक महिला को झांसा देकर बेहोश कर लाखों रुपये के सोने के जेवरात लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत संजय जैन की पत्नी सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से सब्जी लेने निकली थीं। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें बातों में उलझाकर कहा कि उन पर बड़ा संकट आने वाला है और विशेष पूजा-पाठ से उनकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
बदमाशों की बातों में आकर महिला उन्हें अपने घर ले आई। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद बदमाशों ने किसी तरह महिला को बेहोश कर दिया और घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए।
करीब डेढ़ घंटे बाद जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे और महिला को होश आया, तब घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बदमाश तीन सोने की जंजीर, दस अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, चार चूड़ियां, झुमके समेत अन्य कीमती जेवरात लेकर फरार हुए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
हाथरस शहर के कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित चक्की बाजार में शातिर बदमाशों ने एक महिला को झांसा देकर बेहोश कर लाखों रुपये के सोने के जेवरात लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत संजय जैन की पत्नी सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से सब्जी लेने निकली थीं। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें बातों में उलझाकर कहा कि उन पर बड़ा संकट आने वाला है और विशेष पूजा-पाठ से उनकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। बदमाशों की बातों में आकर महिला उन्हें अपने घर ले आई। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद बदमाशों ने किसी तरह महिला को बेहोश कर दिया और घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए। करीब डेढ़ घंटे बाद जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे और महिला को होश आया, तब घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बदमाश तीन सोने की जंजीर, दस अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, चार चूड़ियां, झुमके समेत अन्य कीमती जेवरात लेकर फरार हुए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!