Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 14 Jul 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
संकट दूर करने का झांसा देकर महिला को बनाया शिकार, CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

हाथरस शहर के कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित चक्की बाजार में शातिर बदमाशों ने एक महिला को झांसा देकर बेहोश कर लाखों रुपये के सोने के जेवरात लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक, पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत संजय जैन की पत्नी सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से सब्जी लेने निकली थीं। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन्हें बातों में उलझाकर कहा कि उन पर बड़ा संकट आने वाला है और विशेष पूजा-पाठ से उनकी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

बदमाशों की बातों में आकर महिला उन्हें अपने घर ले आई। आरोप है कि घर पहुंचने के बाद बदमाशों ने किसी तरह महिला को बेहोश कर दिया और घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए।

करीब डेढ़ घंटे बाद जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे और महिला को होश आया, तब घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बदमाश तीन सोने की जंजीर, दस अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, चार चूड़ियां, झुमके समेत अन्य कीमती जेवरात लेकर फरार हुए हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

 
Previous News

बीजेपी नेताओं के मंच पर दिखा हिस्ट्रीशीटर 'गुड्डू', वायरल तस्वीरों से मचा सियासी बवाल

Next News

ब्रेकिंग न्यूज ; खाकी की आड़ में 24.90 लाख की लूट, दो सिपाहियों समेत 6 आरोपी गिरफ्तार