नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 8h ago
सरकार की ओर से किसानों को उचित मूल्य पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए जगह-जगह अधिकृत खाद-बीज विक्रेताओं की दुकानें संचालित की जा रही हैं। लेकिन कुछ दुकानदारों पर किसानों से मनमानी कीमत वसूलने और निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद बेचने के आरोप सामने आते रहते हैं।
ऐसा ही एक मामला मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के गांव कारब से सामने आया है। सोमवार को गांव के कई ग्रामीण खाद-बीज विक्रेता की शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने दुकानदार पर अभद्र व्यवहार करने और ब्लैक में खाद बेचने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीण छत्रपाल और करुआ ने आरोप लगाया कि खाद-बीज विक्रेता किसानों को निर्धारित उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध नहीं करा रहा था और महंगे दामों पर खाद बेच रहा था। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत प्रशासन से किए जाने के बाद अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंचे।
ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के दौरान गांव में लोग एकत्रित हो गए, जिसके बाद दुकानदार ने कथित तौर पर ग्रामीणों के साथ विवाद करते हुए पथराव और मारपीट कर दी। इस घटना में करुआ को गंभीर चोटें आने की बात कही गई है।
घटना से नाराज गांव के लोग सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत करते हुए दुकानदार के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसानों को खाद-बीज निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने और घटना में दोषी लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सरकार की ओर से किसानों को उचित मूल्य पर खाद और बीज उपलब्ध कराने के लिए जगह-जगह अधिकृत खाद-बीज विक्रेताओं की दुकानें संचालित की जा रही हैं। लेकिन कुछ दुकानदारों पर किसानों से मनमानी कीमत वसूलने और निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद बेचने के आरोप सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के गांव कारब से सामने आया है। सोमवार को गांव के कई ग्रामीण खाद-बीज विक्रेता की शिकायत लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने दुकानदार पर अभद्र व्यवहार करने और ब्लैक में खाद बेचने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण छत्रपाल और करुआ ने आरोप लगाया कि खाद-बीज विक्रेता किसानों को निर्धारित उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध नहीं करा रहा था और महंगे दामों पर खाद बेच रहा था। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत प्रशासन से किए जाने के बाद अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच के दौरान गांव में लोग एकत्रित हो गए, जिसके बाद दुकानदार ने कथित तौर पर ग्रामीणों के साथ विवाद करते हुए पथराव और मारपीट कर दी। इस घटना में करुआ को गंभीर चोटें आने की बात कही गई है। घटना से नाराज गांव के लोग सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत करते हुए दुकानदार के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसानों को खाद-बीज निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराने और घटना में दोषी लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!