नौहझील में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में विवाद, युवा नेताओं ने जिलाध्यक्ष पर लगाए...
- 8h ago
उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 19 वर्षीय ओम प्रकाश गौरीशंकर ने महाराष्ट्र के पुणे में 5 लाख रुपये ऐंठने के लिए अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली। युवक ने उत्तर प्रदेश में रह रहे अपने परिवार को भरोसा दिलाने के लिए रोते हुए वीडियो भेजा और दावा किया कि उसका अपहरण हो गया है।
युवक ने परिवार को वीडियो भेजकर बताया कि उसे अगवा कर लिया गया है और रिहाई के बदले 5 लाख रुपये की मांग की जा रही है। वीडियो में वह रोता हुआ नजर आया, जिससे परिवार घबरा गया और पुलिस से शिकायत की।
मामला उत्तर प्रदेश पुलिस तक पहुंचा तो वहां से पुणे पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने युवक के मोबाइल नंबर को ट्रैक करना शुरू किया। जांच में उसकी लोकेशन पुणे के खड़की इलाके में मिली।
पुलिस टीम ने खड़की स्थित एक लॉज में छापा मारा। वहां अपहरणकर्ता तो नहीं मिला, बल्कि जिस युवक के अपहरण की शिकायत की गई थी, वही मौजूद मिला। पुलिस के मुताबिक, युवक वहां बैठकर अपने परिवार से पैसे लेने की पूरी योजना को अंजाम दे रहा था।
पूछताछ में युवक ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि अपहरण की पूरी कहानी उसने खुद बनाई थी और परिवार को भेजा गया रोने वाला वीडियो भी इसी साजिश का हिस्सा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 19 वर्षीय ओम प्रकाश गौरीशंकर ने महाराष्ट्र के पुणे में 5 लाख रुपये ऐंठने के लिए अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली। युवक ने उत्तर प्रदेश में रह रहे अपने परिवार को भरोसा दिलाने के लिए रोते हुए वीडियो भेजा और दावा किया कि उसका अपहरण हो गया है। युवक ने परिवार को वीडियो भेजकर बताया कि उसे अगवा कर लिया गया है और रिहाई के बदले 5 लाख रुपये की मांग की जा रही है। वीडियो में वह रोता हुआ नजर आया, जिससे परिवार घबरा गया और पुलिस से शिकायत की। मामला उत्तर प्रदेश पुलिस तक पहुंचा तो वहां से पुणे पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने युवक के मोबाइल नंबर को ट्रैक करना शुरू किया। जांच में उसकी लोकेशन पुणे के खड़की इलाके में मिली। पुलिस टीम ने खड़की स्थित एक लॉज में छापा मारा। वहां अपहरणकर्ता तो नहीं मिला, बल्कि जिस युवक के अपहरण की शिकायत की गई थी, वही मौजूद मिला। पुलिस के मुताबिक, युवक वहां बैठकर अपने परिवार से पैसे लेने की पूरी योजना को अंजाम दे रहा था। पूछताछ में युवक ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि अपहरण की पूरी कहानी उसने खुद बनाई थी और परिवार को भेजा गया रोने वाला वीडियो भी इसी साजिश का हिस्सा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!