Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 17 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
5 लाख के लिए खुद ही रचा अपहरण का ड्रामा! परिवार को भेजा रोते हुए वीडियो, पुलिस ने लॉज में डांस करते पकड़ा

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 19 वर्षीय ओम प्रकाश गौरीशंकर ने महाराष्ट्र के पुणे में 5 लाख रुपये ऐंठने के लिए अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली। युवक ने उत्तर प्रदेश में रह रहे अपने परिवार को भरोसा दिलाने के लिए रोते हुए वीडियो भेजा और दावा किया कि उसका अपहरण हो गया है।

युवक ने परिवार को वीडियो भेजकर बताया कि उसे अगवा कर लिया गया है और रिहाई के बदले 5 लाख रुपये की मांग की जा रही है। वीडियो में वह रोता हुआ नजर आया, जिससे परिवार घबरा गया और पुलिस से शिकायत की।

मामला उत्तर प्रदेश पुलिस तक पहुंचा तो वहां से पुणे पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने युवक के मोबाइल नंबर को ट्रैक करना शुरू किया। जांच में उसकी लोकेशन पुणे के खड़की इलाके में मिली।

पुलिस टीम ने खड़की स्थित एक लॉज में छापा मारा। वहां अपहरणकर्ता तो नहीं मिला, बल्कि जिस युवक के अपहरण की शिकायत की गई थी, वही मौजूद मिला। पुलिस के मुताबिक, युवक वहां बैठकर अपने परिवार से पैसे लेने की पूरी योजना को अंजाम दे रहा था।

पूछताछ में युवक ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि अपहरण की पूरी कहानी उसने खुद बनाई थी और परिवार को भेजा गया रोने वाला वीडियो भी इसी साजिश का हिस्सा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Previous News

ऑटो ड्राइवर के घर बंद अलमारी में मिले 3 करोड़! 4 बैग में नोटों की गड्डियां, PWD इंजीनियर से जुड़ा कनेक्शन

Next News

गंगा-यमुना के उफान से दारागंज में हाहाकार, झोपड़ियों में घुसा बाढ़ का पानी… खुले आसमान के नीचे गरीब परिवार