वृंदावन में शरद पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बंशीधारी स्वरूप में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर धन्य हुए भक्त

  • संवाददाता: राहुल ठाकुर
  • 1h Ago 73 Views


वृंदावन में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस विशेष मौके पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज ने मोर मुकुट, कटि-काछनी और बंशी धारण कर भक्तों को मनोहारी दर्शन दिए।

मान्यता है कि वर्ष में केवल शरद पूर्णिमा के दिन ही ठाकुरजी इस विशेष स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। भारी बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। मंदिर परिसर में हर ओर बांकेबिहारी के जयकारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर ठाकुरजी का श्वेत श्रृंगार किया गया और मंदिर परिसर को भी सफेद रंग के गुब्बारों व सजावटी सामग्री से भव्य रूप दिया गया। ठाकुरजी को पंचमेवा युक्त खीर और चंद्रकला सहित विशेष भोग अर्पित किया गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now