Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 25 Oct 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में शरद पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, बंशीधारी स्वरूप में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर धन्य हुए भक्त

वृंदावन में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस विशेष मौके पर ठाकुर बांकेबिहारी महाराज ने मोर मुकुट, कटि-काछनी और बंशी धारण कर भक्तों को मनोहारी दर्शन दिए।

मान्यता है कि वर्ष में केवल शरद पूर्णिमा के दिन ही ठाकुरजी इस विशेष स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। भारी बारिश के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। मंदिर परिसर में हर ओर बांकेबिहारी के जयकारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर ठाकुरजी का श्वेत श्रृंगार किया गया और मंदिर परिसर को भी सफेद रंग के गुब्बारों व सजावटी सामग्री से भव्य रूप दिया गया। ठाकुरजी को पंचमेवा युक्त खीर और चंद्रकला सहित विशेष भोग अर्पित किया गया।

Previous News

मथुरा में शिव-पार्वती विवाह का भव्य मंचन, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी श्री राम वाटिका

Next News

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर मथुरा में भाजपा का विशेष अभियान, 28 से 31 अक्टूबर तक होंगे कार्यक्रम