PET परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज ने लगाईं 95 अतिरिक्त बसें, नया बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क की व्यवस्था

  • संवाददाता: राजेश सोलंकी
  • 1h Ago 69 Views


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी PET-2026 को लेकर मथुरा में प्रशासन और परिवहन विभाग ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। परीक्षा देकर लौटने वाले अभ्यर्थियों को बसों की कमी के कारण परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज विभाग ने 95 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। वहीं, नया बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है, जहां से परीक्षार्थियों को बसों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

मथुरा में रविवार को PET-2026 की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचे। परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए रोडवेज विभाग ने अतिरिक्त बसों का इंतजाम किया है।

मथुरा के नया बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 95 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। इसके साथ ही बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, ताकि अभ्यर्थियों को बसों के संचालन और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल सके।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक अहरियर ने बताया कि नया बस स्टैंड पर परीक्षार्थियों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। साथ ही हेल्प डेस्क भी लगाई गई है, जिससे अभ्यर्थियों को आवश्यक जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार बसें कम पड़ती हैं, तो जरूरत के मुताबिक अतिरिक्त बसों का भी प्रबंध किया जाएगा।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now