मथुरा में ‘खुशियों की दिवाली’ से उद्यमिता को मिली उड़ान, बेटी की शिक्षा के लिए...
- 7m ago
धर्म नगरी वृंदावन में दान के नाम पर बैंक खातों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने दान की रकम खाते में आने का झांसा देकर छह लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया और लाखों रुपये की साइबर ठगी से जुड़े मामले में उन्हें फंसा दिया। बैंक खाते फ्रीज होने के बाद पीड़ितों को मामले की गंभीरता का पता चला। इसके बाद सभी पीड़ित वृंदावन कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मामला वृंदावन की गौरा नगर कॉलोनी का है। पीड़ित गोपीनाथ के मुताबिक, कुछ दिन पहले बिहारीलाल पुत्र जानकी नाम के युवक ने उनके बैंक खाते में दान की रकम आने की बात कही। आरोप है कि युवक ने उनसे 70 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए और बाद में पूरी रकम नकद निकलवाकर ले गया। इसके कुछ समय बाद बैंक ने उनका खाता फ्रीज कर दिया, जिसके बाद उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
पीड़ितों का आरोप है कि इसी तरीके से आरोपी ने गौरा नगर कॉलोनी के बृजगोपाल, राहुल, महेंद्र, रजनी और लक्ष्मण के बैंक खातों का भी इस्तेमाल किया। इस तरह कुल छह लोग कथित तौर पर इस मामले से प्रभावित हुए हैं। पीड़ितों ने वृंदावन कोतवाली में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें आर्थिक परेशानी से राहत दिलाने की मांग की है।
दान के नाम पर बैंक खाते का इस्तेमाल किए जाने का यह मामला लोगों के लिए भी चेतावनी है। अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने बैंक खाते में रकम मंगवाना, दूसरे के कहने पर पैसे ट्रांसफर करना या नकदी निकालकर देना जोखिम भरा हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पीड़ितों को कब तक राहत मिलती है।
धर्म नगरी वृंदावन में दान के नाम पर बैंक खातों के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने दान की रकम खाते में आने का झांसा देकर छह लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया और लाखों रुपये की साइबर ठगी से जुड़े मामले में उन्हें फंसा दिया। बैंक खाते फ्रीज होने के बाद पीड़ितों को मामले की गंभीरता का पता चला। इसके बाद सभी पीड़ित वृंदावन कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामला वृंदावन की गौरा नगर कॉलोनी का है। पीड़ित गोपीनाथ के मुताबिक, कुछ दिन पहले बिहारीलाल पुत्र जानकी नाम के युवक ने उनके बैंक खाते में दान की रकम आने की बात कही। आरोप है कि युवक ने उनसे 70 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए और बाद में पूरी रकम नकद निकलवाकर ले गया। इसके कुछ समय बाद बैंक ने उनका खाता फ्रीज कर दिया, जिसके बाद उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। पीड़ितों का आरोप है कि इसी तरीके से आरोपी ने गौरा नगर कॉलोनी के बृजगोपाल, राहुल, महेंद्र, रजनी और लक्ष्मण के बैंक खातों का भी इस्तेमाल किया। इस तरह कुल छह लोग कथित तौर पर इस मामले से प्रभावित हुए हैं। पीड़ितों ने वृंदावन कोतवाली में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उन्हें आर्थिक परेशानी से राहत दिलाने की मांग की है।दान के नाम पर बैंक खाते का इस्तेमाल किए जाने का यह मामला लोगों के लिए भी चेतावनी है। अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने बैंक खाते में रकम मंगवाना, दूसरे के कहने पर पैसे ट्रांसफर करना या नकदी निकालकर देना जोखिम भरा हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पीड़ितों को कब तक राहत मिलती है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!