राया-कोयल रेलवे फाटक बंद होते ही मचा हड़कंप, स्कूल वाहन लौटे; राहगीरों की बढ़ी मुसीबत

  • संवाददाता: पंकज गुप्ता
  • 48m Ago 62 Views


मथुरा के राया कस्बे में कोयल रेलवे फाटक बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से फाटक बंद कर कार्य शुरू कर दिया गया। फाटक बंद होते ही आवागमन प्रभावित हो गया और कई स्कूल वाहन रास्ते से वापस लौट गए। इससे स्कूली बच्चों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, स्थानीय लोगों ने आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई है।

राया कस्बे के कोयल रेलवे फाटक को बंद किए जाने की सूचना रेलवे की ओर से तीन दिन पहले ही बोर्ड लगाकर दे दी गई थी। शनिवार को फाटक बंद कर काम शुरू हुआ, तो इसका असर पहले ही दिन देखने को मिला। रास्ता बंद होने के कारण कई स्कूल वाहन आगे नहीं जा सके और उन्हें वापस लौटना पड़ा। इससे बच्चों और उनके अभिभावकों को काफी परेशानी हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे फाटक बंद होने से घरों, दुकानों और स्कूलों तक आने-जाने में दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। रोजमर्रा के कामकाज के लिए इस रास्ते का इस्तेमाल करने वाले लोगों को अब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फाटक बंद होने से नाराज लोगों ने संबंधित अधिकारियों से आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि स्कूली बच्चों, व्यापारियों और राहगीरों को राहत मिल सके।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now